Haryana News: हरियाणा में 700 गांवों को नशामुक्त बनाने से प्रभावित जींद का पहलवान मुख्यमंत्री सैनी को गंगाजल से स्नान करवाने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकला है। करीब 475km पैदल बुग्गी चलाकर चींडीगढ़ में सीएम हाउस पहुंचेगा और सीएम को गंगाजल अर्पित करेगा, जिससे मुख्यमंत्री स्नान कर सकेंगे।
पहलवान रविंद्र तोमर का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री सभी गांवों में शराब के ठेके बंद करवा दें तो सभी 90 विधायकों, मंत्रियों को गंगाजल से स्नान करवाने का काम करेगा। बता दें कि पहलवान नशे के खिलाफ हरियामा और पंजाब में बुग्गी यात्रा निकाल चुका है।
जींद के सफीदों के ऐंचरा कलां गांव निवासी पहलवान रविंद्र तोमर, जिसे लोग अंहाकरी रावण के नाम से जानते हैं, वह नशे के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए रविंद्र तोमर बुग्गी लेकर हरियाणा और पंजाब के हर जिले को कवर कर चुका है।
खुद ही बुग्गी को खींच रहा पहलवान
उनकी बुग्गी के आगे कोई बैल, घोड़ा या झोटा नहीं है। इस बुग्गी को रविंद्र खुद खींच रहे हैं। इस बुग्गी से रविंद्र युवाओं को नशे से दूर रहने का मैसेज दे रहे हैं। पिछले दिनों सरकार ने घोषणा की थी कि हरियाणा में 700 गांव नशामुक्त हो चुके हैं।
सीएम के इस बयान और सरकार की पॉजिटिव पहल से रविंद्र तोमर बड़ा प्रभावित हुआ और सीएम नायब सिंह सैनी को गंगाजल से स्नान करवाने के लिए 20 जून को सफीदों के अपने घर से बुग्गी लेकर हरिद्वार के लिए निकल पड़ा।
रविंद्र तोमर का कहना है कि जब सीएम नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं तो उनका भी फर्ज बनता है कि वह सीएम का धन्यावाद करें और धन्यवाद के रूप में 23 जुलाई को महाशिवरात्रि के दिन सीएम के चंडीगढ़ हाऊस पर 11 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचेंगे।
20 जून को सफीदों से चला था हरिद्वार
20 जून को रविंद्र तोमर बग्गी लेकर पैदर सफीदों से निकला था, जो पानीपत, कैराना, शामली, मुज्जफरनगर, रूड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचा। यहां से 11 लीटर गंगाजल लेकर बग्गी में रखा और इस बग्गी को खींचते हुए अब चंडीगढ़ की तरफ रवाना हो गया है।
23 जुलाई को वह सीएम सैनी के आवास पर पहुंचेंगे। रविंद्र ने कहा कि सीएम सैनी पहले वाले मुख्यमंत्रियों की तरह नहीं है, नायब सैनी तो सीधे ही लोगों से मुलाकात करते हैं। अगर 23 जुलाी को सीएम आवास पर नहीं मिले तो गंगाजल को आवास पर रखवाया जाएगा नहीं तो सीएम को अपने हाथों से गंगाजल अर्पित करेंगे, और सीएम से आग्रह करेंगे कि उनके लाए गंगाजल से स्नान करें।

















