Haryana weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

On: July 5, 2025 7:48 PM
Follow Us:
Haryana weather Update: Weather will change again in Haryana, there will be heavy rain in these districts

Haryana weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में बारिश की संभावना है। पिछले तीन चार दिनों से मानसून टर्फ़ दक्षिण की और चली गई थी जो मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान व गुजरात पर होने के कारण हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
5 जुलाई,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- पिछले तीन चार दिनों से मानसून टर्फ़ दक्षिण की और चली गई थी जो मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान व गुजरात पर होने के कारण हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली। परंतु अब मानसून टर्फ़ उत्तर की तरफ बढ़ रही है जिसकी उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, भिवानी,आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता से होता हुआ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने की संभावना से हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता आज 5 जुलाई रात्रि से बढ़ने की संभावना से 6 जुलाई से 10 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है ।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now