Tubewell Connection: हरियाणा में ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर एक बडा अपडेट आया है। विभाग ने कहा है उसके मूल स्थान से 70 मीटर के दायरे में स्थानांतरित करने में आने वाला खर्च अब किसानों से नहीं लिया जाएगा। जबकि इससे पहले कनेक्शन स्थानांतरित करने पर किसानों का 30 से 40 हजार रुपये खर्च लिया जाता था।
कई बार हो चुका है विरोध: बता दे कि कई किसान संगठन इस बारे में सरकार से अनुरोध कर चुके थे कि ट्यूबवेल कनेक्शन स्थानांतरण की फीस को माफ किया जाए। क्योकि हरियाणा में ट्यूबवेल सेम की समस्या व भूजल नीचे गिरने से फेल होते हैं। Tubewell Connection
ऐसे में किसानों को रियायत मिलनी चाहिए। बिजली निगम की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि पानी की लवणता की जांच सिंचाई विभाग का भूजल प्रकोष्ठ करेगा।
लेकिन ये नियम जरूरी: बिजली निगम के मुताबिक, एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्यूबवेल कनेक्शन के स्थानांतरण की मंजूरी तभी दी जाएगी, जब ट्यूबवेल फेल हो गया हो।
इसके साथ ही जिस स्थान पर कनेक्शन स्थानांतरित किया जाना है, वह जमीन उसी उपभोक्ता के नाम होनी चाहिए। इनता ही नहीं उपभोक्ता किसी भी बिल के भुगतान में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।Tubewell Connection

















