मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana New Metro Line: हरियाणा के इस रुट पर बिछेगी मेट्रो लाइन, किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले

On: July 5, 2025 1:38 PM
Follow Us:

 

 

Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरू करने की घोषणा कर दी है।

इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि हरियाणा में विकास की रफ्तार भी और तेज होगी। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के लाखों लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा।

 

इस प्रोजेक्ट के तहत हुड्डा सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट (ऊंची पटरी) बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Breaking News: 56 साल बाद मिला रेवाड़ी के सैनिक का पार्थिव शव, रोहतांग में हुआ था विमान हादसा

 

सड़क से ऊपर होगी मेट्रो लाइन

 

यह वायडक्ट पूरी तरह से एलिवेटेड होगा यानी मेट्रो लाइन सड़क से ऊपर होकर गुजरेगी। इससे सड़क ट्राफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।

 

इस नई मेट्रो लाइन की लागत लगभग 1286 करोड़ रुपये आंकी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इसके निर्माण कार्य के लिए हाल ही में टेंडर भी जारी कर दिया है।

 

22 अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन टेंडर खोलकर सफल बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मई महीने में इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी के इंजीनियर की E-Cycle ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में मचाई धूम, जानिए क्या है इसकी खासियत

 

रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

 

इस रूट से न केवल आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा, बल्कि कई व्यावसायिक और औद्योगिक हब भी सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। नई मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। Haryana New Metro Line

 

साथ ही जब यह मेट्रो लाइन शुरू हो जाएगी तो आसपास के इलाकों में बिजनेस, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। मेट्रो कनेक्टिविटी के चलते कार्यालय, होटल, मॉल्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें  Mustarad Oil Price: धडाम से गिरे सरसों तेल के दाम, जानें ताजा रेट

 

इन स्टेशनों पर रुकेगी नई मेट्रो

 

सेक्टर 9

सेक्टर 10

सेक्टर 33

सेक्टर 37

सेक्टर 45

सेक्टर 46 (साइबर पार्क)

सेक्टर 47

सुभाष चौक

सेक्टर 48

हीरो होंडा चौक

उद्योग विहार 6

बसई

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now