Breaking News: हरियाणा के सिरसा में बाप-बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका आरोप है पड़ोसी ने घर में नशीली गोलियां रख दीं। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही प्रताड़ित किया बल्कि कोई कार्रवाई नहीं। सबसे अहम बात यह है कि DSP भी नशा तस्करों से मिले हुए है।
बाप बेटी टंकी पर चढ़ गई हा कि कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, हम दोनों पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर रहे हैं। सूचना मिलते ही लंबी के DSP जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने की कोशिश की। DSP के कार्रवाई के आश्वासन के कई घंटे बाद दोनों नीचे उतरे। Breaking News
जानिए क्या है Mamla : रमेश कुमार की मां का निधन हो गया था। इसी के चलते 14 अप्रैल को पूरा परिवार भोग में गया हुआ था। सुखजिंदर ने आरोप लगाया कि इसी दौरान रमेश का पड़ोसी मोहर सिंह ने एक व्यक्ति को उनके घर भेज दिया। उसने घर में 147 नशीली गोलियां रख दीं। पूरा वाकया पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
आरोपी धमकियां दे रहा: सुखजिंदर ने आगे बताया कि रमेश कुमार CCTV फुटेज लेकर लंबी थाने में पहुंचा। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बल्कि उसे बार बार धमकी मिल रही है।
बार बार जाने पर 24 अप्रैल को पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज किया। 2 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मोहर सिंह और दूसरे व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की। मोहर सिंह लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है। जब पुलिस ने तस्करों से मिली हुई तो कैसे काम चलेगा।
















