Govt Scheme: केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर किसानों के लिए अनेक स्कीमों चलाई जा रही है। जिससे किसानों को फायदा मिल सके और सरकार की सभी योजना का फायदा ले सकें। अब इसी कड़ी में कृषि संबंधी सभी तरह की योजनाओं का फायदा आसानी से किसानों को देने के लिए Farmer ID बनेगा।
मिली जानकारी के अनुसार Farmer ID को एटीएम की तरह किसानों को दिया जाएगा। इसी ID से किसानों को प्रदेश और केंद्र सरकार की स्कीमों के लिए दस्तावेजों से छुटकारा मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान से वर्ष में 6000 रुपये पाने के लिए किसानों को अलग-अलग तरह के दस्तावेज नहीं देने होंगे। सब्सिडी स्कीमों का फायदा इसी Farmer ID से मिलेगा। बीमा योजनाओं के फायदे में Farmer ID वाले किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।
Farmer ID में
जानकारी के अनुसार Farmer ID में किसानों की पूरी डीटेल होगी। इसमें किसानों का रकबा अंकित होगा। कब-कब उनको किन-किन योजनाओं का फायदा मिला है, इसकी भी जानकारी अंकित रहेगी। किसानों को हर तरह की योजनाओं का फायदा देने के लिए इसे अनिवार्य रूप से बनाया जाएगा।
आपको बता दें कि संयुक्त जमाबंदी वाले धरतीपुत्रों की भी अलग-अलग Farmer ID बनाने का निर्णय लिया गया था। जमाबंदी में अंकित रकबा का संयुक्त किसानों के बीच में बराबर-बराबर बांटकर Farmer रजिस्ट्री का काम पूरा कराने का निर्णय लिया गया था। अभी जिन किसानों के नाम पर संयुक्त जमाबंदी है, उनमें से किसी एक किसानों का नाम एक ही पंक्ति में प्रदर्शित हो रहा है। इसे लेकर कृषि सचिव ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। किसानों का विवरण आरओआर में अलग-अलग पंक्ति में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
11 अंकों की एक यूनिक ID
आपको बता दें कि किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि को डिजिटल रूप में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को आधार आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक ID आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे।
क्यों जरूरी है Farmer ID?
आपकों बता दें कि भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि एवं कल्याण विभाग की स्कीमों का फायदा पाने के लिए Farmer ID जरूरी है। प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न स्कीमों का फायदा सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए Farmer ID जरूरी होगी।
ये हैं Farmer ID के फायदे
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार Farmer ID के माध्यम से सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना , अन्य योजनाओं में खुद जुड़ना सम्भव होगा।
किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों (रूस्क्क) और अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के)
















