Haryana News: हरियाणा के एक परिवार के 4 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे थे

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 4:55 AM
Haryana News 4 members of a Haryana family died in a road accident were returning from Mehandipur Balaji

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर आ रही है। यहां खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मेंहदीपुर बालाजी से कार में वापस लौट रहे थे और सड़क हादसे का शिकार हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए है।

जानकारी के मुताबिक, आईएमटी थाना पुलिस का कहना है कि  खेड़ी साध गांव से एक परिवार के चार लोग कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे। इस दरान कार और टेंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रमिला (46), प्रमिला के बेटे दिपांशु (21), बेटी साक्षी (17) और दादी राजबाला (60) की मौत हो गई है।

जयपुर-आगरा हाइवे पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार में अन्य लोग भी गए हुए थे। दोनों कार में करीब सात लोग थे। जब इनकी कार जयपुर-आगरा हाइवे पर पहुंची तो रास्ते में हाईवे पर खड़े एक केंटर में दिपांशु की कार जा टकराई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं दिपांशु के पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now