Reliance Jio का 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा इंटरनेट डेटा

On: June 21, 2025 2:03 PM
Follow Us:
Reliance Jio's 84 day cheap recharge plan! You will get internet data along with free calling

Reliance Jio देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है। Jio के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई रिचार्ज प्लान हैं। Jio अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान के झंझट से तंग आ चुके हैं तो Jio ने इसका समाधान भी यूजर्स को दे दिया है। Jio ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की संख्या बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि Jio अपने यूजर्स की जरूरतों का बखूबी ख्याल रखता है। रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाने के बाद अब Jio ने यूजर्स की बढ़ी टेंशन को खत्म कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान हैं जो 84 दिन की वैलिडिटी देते हैं। Jio यूजर्स को न सिर्फ लंबी वैलिडिटी दे रहा है बल्कि रिचार्ज प्लान में कई बेहतरीन ऑफर भी दे रहा है।Reliance Jio

Jio के सस्ते प्लान का बना मजाक

अगर आप एक बार में रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो Jio का 1029 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में Jio अपने यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। जियो यूजर्स 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अपने चाहने वालों से बेहिचक अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देता है।Reliance Jio 

अगर आप जियो के ग्राहक हैं और आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत है तो आपको बता दें कि 1029 रुपये वाले इस प्लान में भी भरपूर इंटरनेट डेटा मिलता है। आप 84 दिनों में कुल 168GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी आप रोजाना 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो का यह प्लान ट्रू 5G प्लान है, इसलिए कंपनी एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।

OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 84 दिनों वाले इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। इस प्लान में आपको 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। कंपनी अपने यूजर्स को 50GB AI क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर करती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now