Railway News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे आने वाले समय में देशभर में 150 नई ट्रेनें चलाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी साझा की है। रेल मंत्री ने बताया कि इन ट्रेनों में 50 नई नमो भारत ट्रेनें, 100 नई मेमू ट्रेनें और 50 नई अमृत भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।Railway News
इन ट्रेनों के चलने से लोगों को यात्रा में सुविधा बढ़ेगी। रेल मंत्री ने यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा के मानेसर से भारत के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल से एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के मौके पर दी। मंत्री ने कहा कि दो से ढाई साल में जनरल कोच बढ़ाने का अभियान चलाया गया। आज यह काम इस स्तर पर आ गया है कि एक साल में रेलवे में 1200 से ज्यादा जनरल कोच जुड़ गए हैं।Railway News
50 नई नमो भारत ट्रेनें बनाने का फैसला
खबरों के मुताबिक, रेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि अहमदाबाद-भुज और जयनगर-पटना के बीच चल रही नमो भारत ट्रेन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब 50 नई नमो भारत ट्रेनें बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब नई यात्री ट्रेनें पटरी पर आएंगी तो सभी यात्रियों को इसका बहुत फायदा मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि यात्री ट्रेनों को अपग्रेड करने के लिए 100 मेन लाइन ईएमयू (एमईएमयू) बनाई जाएंगी। ये 16 और 20 कोच की होंगी।Railway News
फिलहाल एमईएमयू 8 या 12 कोच की बनती हैं। कम दूरी की यात्रा में यह बहुत फायदेमंद होगी। इन ट्रेनों को बनाने के लिए काजीपेट में एक नई फैक्ट्री बनाई जा रही है। अमृत भारत स्टेशन पर क्या बोले मंत्री? रेल मंत्री ने कहा कि 1300 अमृत भारत स्टेशन बनाए जा रहे हैं। करीब 7 पहले बनकर तैयार हो चुके थे और जब 103 स्टेशन बनकर तैयार हो गए तो प्रधानमंत्री ने एक साथ इनका उद्घाटन किया। इसी कड़ी में दिसंबर तक 100 और स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे।Railway News
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल करीब 720 करोड़ यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की और 1,617 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई। वित्त वर्ष 2024-25 भारतीय रेलवे और देश के लिए काफी अहम है। अब भारतीय रेलवे माल और यात्री वहन क्षमता में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।Railway News
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नए प्रावधान
इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि एक विषय यह भी आया था कि बहुत से अनैतिक लोग हैं जो बॉट का उपयोग करके 1-2 मिनट में तत्काल टिकट ब्लॉक कर देते थे। उसका भी समाधान कर दिया गया है। 1 जुलाई से केवल KYC वाले लोग ही टिकट खरीद सकेंगे और खिड़की पर आने वालों को अपनी पहचान दिखानी होगी।Railway News

















