Roadways News: रोडवेज बस में यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान! अब लगेगा 10 गुना जुर्माना, जानें क्यों

On: June 21, 2025 11:14 AM
Follow Us:
Those traveling in roadways buses should be careful! Now 10 times the fine will be imposed, know why

Roadways News:  राजस्थान में अब अगर कोई यात्री रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा करता हुआ पाया गया तो उसे भारी पड़ सकता है। रोडवेज प्रशासन ने अब बिना टिकट यात्रियों से 10 गुना जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।

इसकी शुरुआत भी हो गई है। बुधवार को सैंपऊ से धौलपुर आ रही रोडवेज बस में दो यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए तो उनसे 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि धौलपुर तक प्रति यात्री टिकट 25 रुपए है।Roadways News

बताया जा रहा है कि रोडवेज प्रशासन ने कंडक्टर के साथ-साथ बिना टिकट यात्रियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका मकसद यह है कि यात्री जागरूक होकर कंडक्टर से टिकट लें। साथ ही इससे रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी होगी।Roadways News

जानकारी के अनुसार नए जुर्माने को लेकर जयपुर मुख्यालय के सभी रोडवेज मुख्य प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक बिना टिकट पाए जाने पर सिर्फ कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर रिमार्क दिया जाता था।

साथ ही विभाग की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाती थी। लेकिन अब बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ 10 गुना जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की जाएगी।Roadways News

एक दिन में 12 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं यात्रा। वर्तमान में धौलपुर डिपो में कुल 62 बसें सड़क पर चल रही हैं, जिनमें डिपो की 40 बसें और 22 अनुबंधित बसें शामिल हैं। डिपो की बसों से प्रतिदिन करीब 12 से 13 हजार यात्री यात्रा करते हैं। साथ ही लाखों रुपए की आय भी होती है। बता दें कि बुधवार को सैंपऊ से धौलपुर मुख्यालय आने वाली डिपो की बस की चेकिंग के दौरान दो यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। जिन पर उनसे 250-250 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि सैंपऊ से धौलपुर का टिकट 25 रुपए प्रति यात्री है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now