Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी में 6239 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। निगम में कुल 8176 पद रिक्त हैं, जिनमें से 1500 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे, जबकि शेष पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।Haryana News
सबसे खास बात यह है कि सभी पदों पर नियुक्ति हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के माध्यम से की जाएगी। एचएसएससी द्वारा ग्रुप-सी की सीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसमें प्रदेश भर से 13 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। रिक्त पदों का विवरणHaryana News
सीधी भर्ती के लिए पद: 6225
पदोन्नति के माध्यम से पद: 1506
ग्रुप-डी (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पद: 14
ग्रुप-डी के पदों में वर्क-मेट, टी-मेट, रिकॉल हेल्पर, प्लंबर और पाइप फिटर जैसे पद शामिल हैं।
ग्रुप-सी में जेई, जेई-फील्ड, जेएसई, जेई (सिविल), जेई (आईटी), फोरमैन, एएफएम, लाइनमैन, सहायक लाइनमैन, एसएसए, एसए, वरिष्ठ लैब अटेंडेंट, लैब सहायक, लैब अटेंडेंट और तकनीशियन जैसे पद शामिल हैं।
एचएसएससी को मांग पत्र भेजा गया है
डीएचबीवीएन ने इन रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को मांग पत्र भेजा है। सीईटी के आयोजन और परिणाम के बाद आयोग द्वारा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि डीएचबीवीएन में तृतीय श्रेणी के कुल 15,907 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 7706 पद रिक्त हैं और इनका पूरा ब्यौरा आयोग को सौंप दिया गया है।

















