Anganwadi News: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के कल्याण के लिए गंभीर और निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की उस समाज के गरीब, बुजुर्गों और महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर निर्भर करती है।Anganwadi News
मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शिता और समय पर पहुंचाया जाए।
डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां किसान भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों, ‘प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा’, मिशन वात्सल्य के तहत चलाए जा रहे बाल भिक्षा मुक्ति अभियान, पोषण ट्रैकर कार्य, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों की स्थिति।
मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवनों व शौचालयों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों को शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्रों व शौचालयों का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. बलजीत कौर ने आदेश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना प्रत्येक जिला अधिकारी की जिम्मेदारी है। जो केंद्र नियमित रूप से नहीं खुल रहे हैं।Anganwadi News
उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप के अधूरे कार्य को भी शीघ्र पूरा कर लागू करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने मिशन वात्सल्य के तहत चलाए जा रहे बाल भिक्षा मुक्ति व पुनर्वास अभियान का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व करने की आवश्यकता पर बल दिया। Anganwadi News
उन्होंने राज्य में कार्यरत विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पिछले तीन वर्षों में किए गए दत्तक ग्रहण के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के निदेशक को निर्देश दिए कि जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का बेहतरीन ढंग से निर्वहन कर रहे हैं।
उन्हें विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाए, ताकि अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जिन जिला अधिकारियों का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं है, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।Anganwadi News
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार महिला सशक्तिकरण, बुजुर्गों की देखभाल और बाल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समृद्ध पंजाब के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी.पी. श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल, विशेष सचिव केशव हिंगोनिया, अतिरिक्त सचिव विम्मी भुल्लर, संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

















