DHBVN Bharti 2025: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के 6 हजार 239 पदों पर भर्ती होगी। निगम में इन दोनों श्रेणियों के कुल 8 हजार 176 पद रिक्त हैं। इनमें से 1506 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। शेष पदों पर सीधी भर्ती होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से ग्रुप-सी के पदों के लिए सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।DHBVN Bharti 2025
ग्रुप-सी की सीईटी परीक्षा के लिए 13 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। अब आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। हरियाणा में पिछली मनोहर सरकार के दौरान ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों के लिए सीईटी अनिवार्य कर दिया गया था। साथ ही इन पदों के लिए साक्षात्कार प्रणाली को भी समाप्त कर दिया गया है। इस बीच, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन आयोग को ब्योरा भेज दिया है। ग्रुप-सी की सीईटी परीक्षा के साथ ही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी के पदों को भरने के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे।DHBVN Bharti 2025
जिन पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उन पर भर्ती भी सीईटी परीक्षा के परिणाम के बाद ही की जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आयोग को ग्रुप-सी यानी तृतीय श्रेणी के कुल 15 हजार 907 स्वीकृत पदों में से 7 हजार 706 रिक्त पदों का ब्यौरा भेज दिया है।
इनमें से 6 हजार 225 पदों पर सीधी भर्ती होगी तथा 1506 पदों पर निगम द्वारा पदोन्नति से भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार ग्रुप-डी यानी चतुर्थ श्रेणी के सभी 14 स्वीकृत पद रिक्त हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती से ही भर्ती की जाएगी। इसकी डिमांड भी आयोग को भेज दी गई है।DHBVN Bharti 2025
ग्रुप-डी के पदों में वर्क-मेट, टी-मेट, स्किल्ड हेल्पर, प्लंबर व पाइप फिटर शामिल हैं। ग्रुप सी के पदों में जेई-I, जेई-फील्ड, जेएसई, जेई (सिविल), जेई (आईटी), फोरमैन, एएफएम, लाइनमैन, सहायक लाइनमैन, एसएसए, एसए, वरिष्ठ लैब अटेंडेंट, लैब सहायक, लैब अटेंडेंट, तकनीशियन आदि शामिल हैं।

















