Weather Alert: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम ? देखें मौसम अपडेट

On: June 19, 2025 6:24 AM
Follow Us:
There will be heavy rain in these states including Haryana and Rajasthan, see weather update (2)
Weather Alert:  आज दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ते हुए उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों को कवर कर लिया है। आज मानसून ने उत्तर अरब सागर के और हिस्सों, गुजरात के बाकी हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के और क्षेत्रों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।
मानसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon) अब 25.0°N/60°E, 25.0°N/65°E, 25.5°N/70°E, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, गया और 30.5°N/82.5°E से होकर गुजर रही है।Weather Alert
अगले 2-3 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ये आगे बढ़कर उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान के और भागों, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फराबाद तक पहुंच सकता है।Weather Alert
उसके बाद मॉनसून पंजाब, हरियाणा दिल्ली, उत्तर राजस्थान के इलाकों की तरफ रुख करेगा। Weather Alert

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now