Haryana CET Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC के ग्रुप-सी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार 14 जून 2025 तक 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 12 लाख ने सफलतापूर्वक अपने दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक 16 जून 2025 CET फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख है, जिसके बाद आयोग अंतिम आंकड़े जारी करेगा।
परीक्षा के लिए खास योजना
- अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए HSSC कई शिफ्ट में परीक्षा करवाने की योजना बना रहा है।
- एक शिफ्ट में करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी बैठ सकते हैं, इसलिए परीक्षा चार शिफ्ट में हो सकती है।
- अगर एक शिफ्ट में 3 लाख अभ्यर्थी बैठते हैं, तो परीक्षा 5-6 शिफ्ट में हो सकती है।
- मुख्य सचिव सभी जिलों के डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर परीक्षा केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देंगे।
सीईटी परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा स्तर: पेपर सीनियर सेकेंडरी (12वीं) स्तर का होगा, जबकि हिंदी और अंग्रेजी 10वीं स्तर के होंगे।
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन (ओएमआर शीट पर), कंप्यूटर आधारित नहीं।
- भाषा: हिंदी और अंग्रेजी दोनों।
- कुल प्रश्न: 100 MCQ, प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प।
- निगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं, लेकिन उत्तर पर टिक न होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
- समय: 1 घंटा 45 मिनट।
- कटऑफ: सामान्य श्रेणी – 50 प्रतिशत, एससी/एसटी/ओबीसी – 40 प्रतिशत।
- परीक्षा केंद्र: आवंटित होने के बाद केंद्र में कोई बदलाव संभव नहीं है।
- हरियाणा CET 2025 – मुख्य बिंदुओं पर एक नज़र
- पंजीकरण विंडो: 28 मई – 14 जून 2025
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 जून 2025
- कुल अनुमानित पद: 50,000+ (विभिन्न विभागों में)
- परीक्षा तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी
परीक्षा मोड: ऑफ़लाइन
- परीक्षा केंद्र: राज्य भर में 2300+ केंद्र

















