मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में 8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

On: June 17, 2025 3:46 PM
Follow Us:
Patwari arrested in Haryana for taking bribe of 8 thousand rupees, bribe was demanded in lieu of registering the transfer

Haryana News:  चंडीगढ़, 17 जून । एसीबी करनाल द्वारा आज दिनांक 17.6.2025 को आरोपी अनील कुमार, पटवारी हल्का गढ़ी छाज्जू तहसील समालखा, जिला पानीपत को शिकायतकर्ता से 8,000/-रूपये (आठ हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत लेते हुए तहसील समालखा, जिला पानीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 14 दिनांक 17.06.2025 धारा 7, 7ए पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व उसके भाईयों के नाम गाँव गढ़ी छाज्जू तहसील समालखा में 26 कनाल 10 मरले कृषि भूमि है। इस जमीन की उसके व उसके भाईयों द्वारा खेवट अलग-2 करवाई गई है।

इस जमीन का इन्तकाल दर्ज करवाने की एवज में आरोपी अनील कुमार पटवारी व सह आरोपी राजेश (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा उससे 25,000/- रूपये (पच्चीस हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत की माँग की गई।

आरोपी अनील कुमार पटवारी 13,000/- रूपये व सह आरोपी राजेश (प्राईवेट व्यक्ति) 4,000/- रूपये उसके भाईयों से पहले बतौर रिश्वत ले चुके है और अब आरोपी अनील कुमार पटवारी ने उससे बकाया 8,000/- रू. बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: हरियाणा, दिल्ली एनसीआर फिर बदला मौसम, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की माँग करता है तो इसकी सुचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now