Kal Ka Mausam, 16 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसून की दस्तक से पहले उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी पर बादल अटैक करने को तैयार हैं।
मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। अगले एक से दो दिन में यहां आंधी और बारिश के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है, जिससे मौसम काफी सुहावना होने वाला है।
इसके अतिरिक्त दक्षिण और पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं तो गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
इसके अलावा पूर्वोत्तर के असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में वर्षा का दौर जारी है तो दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मेघालय में मानसूनी बारिश हो रही है। कमोबेश यही हालात गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में देखे जा रहे हैं। इन राज्यों में मानसूनी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। रविवार सुबह को अचानक मौसम में बदलाव और कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं और बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट देखी जा रही है। तेज आंधी के कारण जनहानि भी हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना व्यक्त की है। अगर, आईएमडी का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी। हालांकि, 25 जून से मानसून के दस्तक देने के संकेत हैं, जिसके बाद मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी और गर्मी के स्तर में काफी कमी आएगी।
मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट
महाराष्ट्र और गुजरात में मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी ने कुछ स्थानों पर अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली कड़कने के संकेत हैं। रविवार रात 8 बजकर 55 समुद्र पर 1.91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है। सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3.55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1.06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है।
यूपी कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी से राहत की उम्मीद दिख रही है। मौसम विभाग ने रविवार की रात से लू की स्थितियां रुकने और बादलों की आवाजाही के संकेत दिए हैं। अगले एक से दो दिन में तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश के आसार दिख रहे हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश में तेजी आएगी और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो 16 जून तक बिहार में मानसून की एंट्री होगी और इसके बाद 18 जून तक यूपी में दस्कत देगा, जिसके बाद बारिश की गति में तेजी आ सकती है। हालांकि, रविवार से बुंदेलखंड, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आंधी, गरज-चमक के साथ हुई बारिश से गर्मी के तेवर थोड़े ठंडे पड़े हैं।
केरल में मूसलधार बारिश
केरल में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। भीषण बारिश और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई जिलों में मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। तिरुवनंतपुरम में लगातार भारी बारिश को देखते हुए नेय्यार बांध से नदी में जल छोड़ने की योजना के बारे में लोगों को सतर्क किया गया है।
झारखंड में मानसून पूर्व बारिश
झारखंड में भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिमी मानसून के 17 से 19 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश के संकेत हैं। सोमवार के लिए भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 जून से दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में कैसा है मौसम
बिहार में वेदर एक्टीविटी शुरू होने वाली हैं। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के चलते तापमान में कमी आने के संकेत दिए हैं, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिलेगी। जल्द ही मानसून की एंट्री से मौसम सुहावना होगा। सीमांचल समेत अन्य इलाकों में आंधी बारिश के साथ ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा जा रहा है। पटना, पूर्णिया, नवादा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, बांका, सीतामढी और गया में 20 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। लिहाजा, गर्मी से राहत रहेगी।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने से तेज आंधी और बारिश से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर एवं भरतपुर संभागों के कुछ भागों में बादलों के गरजने, तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। हालांकि, अजमेर, उदयपुर, गंगानगर, जैसलमेर एवं नागौर जिलों में कई जगह तेज हवाओं और बारिश से प्रचंड गर्मी राहत मिली। ये गतिविधियां 20 जून तक कंटीन्यू रहेंगी, जिससे तापमान में काफी गिरावट होने की उम्मीद है।
पहाड़ों में बारिश का अलर्ट
हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश जारी है। खासकर, उत्तराखंड में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। देहरादून और अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। नदी और नाले किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक देहरादून, टिहरी, चंपावत, पौड़ी, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
















