Haryana Traffic Police: जींद पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक पर हैवी स्पीकर लगाने पर चालान काटा है। युवक ने बाइक को मॉडिफाई करवाया हुआ था। बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी।
इसके चलते पुलिस ने बाइक चालक का 36 हजार का चालान काटा है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि हमने बाइक चालक का काफी दूर तक पीछा किया। इसके बाद बाइक चालक को रोका गया।Haryana Traffic Police
बाइक मॉडिफाई थी और उस पर बड़े हॉर्न स्पीकर लगे हुए थे, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर बाइक का 36 हजार रुपये का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि जींद पुलिस समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती है और जागरूकता अभियान भी चलाती है।Haryana Traffic Police
लेकिन कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए गए हैं।














