हरियाणा में शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या, सिगरेट पीने के लिए रोकी थी गाड़ी

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
Liquor contractor shot dead in Haryana, he had stopped his car to smoke a cigarette

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में शुक्रवार रात करीब 8 बजे शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार से चंडीगढ़ जा रहे थे और सिगरेट पीने के लिए मीना मार्केट में रुके थे। तभी वहां पर दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने ठेकेदार पर फायरिंग कर दी।.

गोलियां लगने के बाद ठेकेदार को मोहड़ी के आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनीपत का रहने वाला था और शाहबाद में शराब ठेके की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

हमले के बाद बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं बीच बाजार हुई इस फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाकर SP नितीश अग्रवाल, शाहाबाद DSP राजकुमार, CIA की दोनों टीम और शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।

ठेकेदार शांतनु सोनीपत का रहने वाला था, लेकिन वह पिछले कई वर्षों से शाहाबाद और आसपास के एरिया में शराब के ठेके लेता आ रहा था। हाल ही में उसने शाहाबाद शहर के 2 मेन ठेकों समेत कुल 18 शराब ठेके खरीदे थे। सूत्रों के अनुसार, इन ठेकों की कुल राशि करीब 19 करोड़ रुपए तय हुई थी।

12 जून तक नेशनल हाईवे 44 पर शराब ठेकों को चलाने की अनुमति थी। शांतनु हाईवे से इन ठेकों को हटवाकर शहर के अंदर ले जाने में जुटा हुआ था। शांतनू अभी हुडा में एक किराए के मकान में अकेला रह रहा था, जबकि बराड़ा रोड चौक पर बीडीपीओ कार्यालय के पास उसका ऑफिस है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now