Corona Case : हरियाणा में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 100 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
news

Corona Case : हरियाणा में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 17 नए मामले मिले हैं। वहीं बीते दिन मंगलवार को 16 मामले पॉजिटिव आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है, ताकि लोगों में किसी तरह का भय न फैले और कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अस्पतालों में इलाज के पूरे इंतजाम हों।Corona Case

बुधवार को पूरे हरियाणा में 484 लोगों के कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को राज्य में कोरोना के 51 सक्रिय मामले थे।Corona Case

बुधवार को राज्य में पांच कोरोना के मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना के 103 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुल रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा भी 40 पहुंच गया है। हालांकि अभी तक राज्य में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now