मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HKRN: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! HKRN की चयन प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

On: June 1, 2025 1:57 PM
Follow Us:
HKRN: Great news for unemployed youth of Haryana! Big change in the selection process of HKRN

हरियाणा में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया था। हाल ही में इसकी चयन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया, आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। एचकेआरएन के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में अनुबंध के आधार पर नियुक्ति मिलती है।

युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर

फिलहाल एचकेआरएन के माध्यम से एक लाख युवा नौकरी कर रहे हैं, पुराने तरीकों से एजेंसी के माध्यम से अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक है। अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का चयन एचकेआरएन निगम द्वारा ही किया जाएगा, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मियों की तैनाती नीति 2022 तैयार की गई है। इन नियुक्तियों को आउटसोर्सिंग नहीं माना जाएगा, बल्कि इन्हें संविदा तैनाती कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: डंपिंग यार्ड से परेशान लोगों ने काटा बवाल, केंद्रीय मंत्री राव इंंद्रजीत सिंह ने दिया आश्वसन

80 अंकों पर होगा चयन
एचकेआरएन ने 103 प्रकार की श्रेणियों में भर्तियां निकाली थीं, पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने के लिए भी कहा गया था। अब अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों की जगह 80 अंकों पर होगा।

वहीं, कुछ समय पहले पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों पर भी रोक लगा दी थी। अगर आप भी ऐसी खबरों की जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के मगन सुसाइड केस में पत्नी और कॉन्स्टेबल बॉयफ्रेंड की जमानत याचिका खारिज, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

अब ऐसे होगा चयन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम में अभ्यर्थियों का चयन 80 अंकों के आधार पर होने जा रहा है, जिसमें से 40 अंक आय के आधार पर होंगे। अगर आपकी आय 1,80,000 से कम है तो आपको 40 अंक मिलेंगे।

इसी तरह 1 लाख से 1 लाख 80 हजार के बीच आय वाले अभ्यर्थियों को 30 अंक मिलेंगे। अगर आय 1,80,000 से 3,00,000 के बीच है तो आपको 20 अंक मिलेंगे। 3,00,000 से 6,00,000 के बीच आय वाले अभ्यर्थियों को 10 अंक मिलेंगे। कौशल योग्यता के लिए पांच अंक दिए जाएंगे, सीईटी उत्तीर्ण करने पर 10 अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: रक्त के अभाव मे हर दिन 12 हजार लोग तोड देते है दम: डा सतीश खोला

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now