मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: बारिश का लेकर अलर्ट, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

On: May 26, 2025 10:14 PM
Follow Us:
Weather Update

Weather Alert: #मौसम_अपडेट: नौतपा से पहले हुई भारी बरसात से करनाल, हिसार, अंबाला, दिल्ली, पिलानी में टूटे भारी बारिश के रिकॉर्ड:
उत्तर भारत की तरफ आए ताजा WD के कारण कल शाम को पाकिस्तान की तरफ से आए बादलों ने कल रात से आज सुबह तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ कही हल्की कही भारी बारिश देखी गई।
पाकिस्तान से आई धूल भरी आंधी से बहुत सी जगहों पर काफी तबाही मचाई है। मैदानी इलाकों में सैकड़ों पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। जिससे कई जगह नुकसान हुआ है। Weather Alert

रात पाकिस्तान से आया बादलों का समूह पंजाब पार करने के बाद और भी सक्रिय हो गया, जिससे हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हुई। देर सुबह बाद उत्तर प्रदेश के सेंट्रल इलाकों तक आकर कमजोर पड़ गए, मगर फिर से अवध पर बरसाती बादल नए सिरे से बनने शुरू हो गए हैं।Weather Alert

 

बीती रात हुई बरसात ने अंबाला, हिसार, करनाल, दिल्ली, मेरठ, पिलानी, अलीगढ़ आदि कई शहरो में बरसात ने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
◾करनाल में आज सुबह 8:30 बजे तक 118mm बरसात हुई। जो कि करनाल में मई महीने के इतिहास के आजतक हुई भारी बारिश है। इससे पहले का रिकॉर्ड 20 साल पहले 04 मई 2005 को 43.7mm की भारी बारिश के नाम था।
◾ अंबाला में भी भारी बारिश ने 112 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। बीती रात अंबाला में 79.3mm बरसात हुई, इससे पहले की भारी बारिश का रिकॉर्ड 20 मई 1913 को हुई 85mm बरसात के नाम है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नरेंद्र यादव ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

◾ हिसार में भी आज 108 सालों के इतिहास में मई महीने की दूसरी सबसे भारी बारिश हुई। हिसार में कल रात 76.4mm बरसात हुई जो कि 15 मई 1973 को हुई 102.2mm बरसात के बाद की सबसे भारी बारिश है।
◾ दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर आज सुबह तक 81.4mm बरसात हुई। जोकि 140 सालों में मई महीने के इतिहास की सबसे भारी बारिश है। इससे पहले इसी महीने 02 मई को 77mm बरसात हुई थी, और उससे पहले 2002 में 66mm बरसात सफदरजंग एयरपोर्ट पर दर्ज की गई थी।

◾ मेरठ में भी बारिश ने इतिहास गढ़ दिया। आज मेरठ सन् 1870 से लेकर आजतक की तीसरी सबसे भारी बारिश में भीगा। मेरठ में आज 52mm बरसात हुई, जो कि मई महीने के इतिहास की तीसरी सबसे भारी बारिश है। उससे पहले 20 मई 2021 को हुई 85mm बरसात ने मई महीने का खिताब अपने नाम कर रखा है।
◾ अलीगढ़ में 155 सालों यानी सन् 1870 से लेकर आजतक के इतिहास में आज दूसरी बार सबसे भारी बारिश हुई है। इससे पहले 20 सालों पहले 03 मई 2005 को 55mm बारिश हुई थी जो अबतक की सबसे भारी बारिश है, उसके बाद आज अलीगढ़ में मई महीने के इतिहास में दूसरी सबसे भारी बारिश आज सुबह हुई 35.2mm बरसात है।

यह भी पढ़ें  Weather Update : Haryana Rajasthan -NCR में अंधड के साथ होगी बारिश

◾ अलवर में भी कल रात हुई भारी बारिश ने 46 सालों का रिकॉर्ड टूटा। कल अलवर में 23.8mm बरसात हुई, इससे पहले इतनी तेज बारिश मई महीने में 27 मई 1979 को 24.4mm हुई थी।
◾ पिलानी, झुंझुनूं के बीती रात 49.1mm बरसात हुई। पिलानी में भारी बारिश ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, इससे पहले 4 मई 2005 को 57.4mm बरसात हुई थी।

आज का मौसम पूर्वानुमान:
कल शाम से लेकर आज सुबह तक जारी बरसात ने मौसम में ठंडक घोल दी है। जिसके चलते आज बरसात की गतिविधियां लगभग शांत रहेगी। लेकिन उमस और राजस्थान की तरफ से उठती तप्त शाम तक कही न कही बादल निर्माण जरूर करेगी।
आज शाम तक दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, मध्यि, पुर्वी और दक्षिणपुर्वी राजस्थान के आंधी और गरज चमक के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बाकी आज बरसात कहां होगी, यह बादल बनने के बाद ही पता लगेगी।
लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवीपाटन, अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज संभाग में आंधी और मेघगर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज हवाओ के साथ तेज बारिश भी संभव है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम, निमाड़ और दक्षिणी इंदौर संभाग के जिलों में आज गरज चमक के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी देखने को मिलेगी।
राज्य के उज्जैन, उत्तर इंदौर संभाग, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादलवाही वाला मौसम रहेगा। दोपहर बाद या शाम तक इन इलाको में कही कही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: आंधी बारिश व आसमानी बिजली का तांडव, 52 लोगों की मौत, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

कल का मौसम पूर्वानुमान:
कल से मैदानी इलाकों में दोबारा से मौसम साफ हो जाएगा। बरसात की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन कल भी उत्तर हरियाणा, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बाकी इलाको में मौसम साफ रहने की संभावना है।
उत्तर भारत में आगे बरसात का नया दौर 27 मई से पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा से शुरू होगा, 28 मई को बरसात कई इलाकों में फैलेगी, जिससे पंजाब, हरियाणा, सम्पूर्ण राजस्थान, यूपी सहित मध्यप्रदेश में फिर से आंधी के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now