मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Electric Bus: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन गांवों की शहर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

On: May 23, 2025 6:22 PM
Follow Us:
हरियाणा के इस जिले में चलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें

गर्मी के इस मुश्किल भरे मौसम में फरीदाबाद वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब गांवों और शहरों के बीच सफर करना और भी सस्ता और सुविधाजनक होने जा रहा है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने शहर और गांवों को जोड़ने के लिए 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है।

फिलहाल चल रही हैं सिर्फ 50 सिटी बसें

फिलहाल फरीदाबाद में सिर्फ 50 सिटी बसें चल रही हैं, जो सभी ग्रामीण इलाकों से नहीं जुड़ पा रही हैं। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को यातायात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नए रूटों पर बसें शुरू होने से लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें  Tiger News Update: 18 गांवों की चेतावनी आई काम, 71 दिन बाद Tiger ST-2303 किया रेस्क्यू

गांवों से शहर तक सस्ते सफर का विकल्प

इन नई इलेक्ट्रिक बसों में सफर का न्यूनतम किराया सिर्फ 10 रुपये रखा गया है, जो आम जनता के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा। इसके जरिए अब लोग कम पैसों में भी आराम से सफर कर सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 310 क्यू शेल्टर (प्रतीक्षालय) बनाए जाएंगे। यहां लोग छाया में खड़े होकर बस का इंतजार कर सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में 31529 पदों के लिए होगी भर्ती, यहां देखें परीक्षा शेड्यूल

11 नए रूट और 60 करोड़ रुपए खर्च

FMDA की योजना के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए 11 नए रूट तय किए गए हैं। शहर के मुख्य हिस्सों के अलावा गांवों को भी जोड़ा जाएगा। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसका खर्च सरकार उठाएगी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now