मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब 2 घंटे से कम समय में सफर होगा पूरा

On: May 19, 2025 9:46 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब 2 घंटे से कम समय में सफर होगा पूरा

हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के जींद जिले से राजधानी दिल्ली की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी। NH-352A नाम से एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। जानिए कब तक इस पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे?

1380 करोड़ रुपये की लागत

यह भी पढ़ें  सीआइए ने दी दो ठिकानो पर दबीश.. जानिए कहां खपाते थे चोरी किया हुआ कच्चा तेल..

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा, जो सोनीपत और गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगा। हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा होगा, जिसकी कुल लागत 1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हाईवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को होगा। इससे जींद से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।

कौन से जिलों को होगा फायदा?

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होकर सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगा। इस नए मार्ग से न केवल जींद और दिल्ली के बीच का सफर आसान होगा। आपको बता दें कि अभी जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या रोहतक का रास्ता अपनाना पड़ता है, जो काफी लंबा है।

यह भी पढ़ें  आकाश इंस्टीटयूट, Rewari की छात्रा तनूश्री ने लहराया परचम

इस हाईवे के खुलने से दिल्ली पहुंचने में सिर्फ सवा घंटे का समय लगेगा। चंडीगढ़-दिल्ली का सफर ढाई घंटे कम हो जाएगा अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक नया हाईवे बनाया जाएगा।

इस हाईवे पर सफर करने से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में ढाई घंटे कम लगेंगे। इसके अलावा इसके बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक भी कम होगा। नए हाईवे से दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच का सफर आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana viklang Pension Yojana: हरियाणा के विकलांग लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now