Panipat-Dabwali Highway: हरियाणा-पंजाब-यूपी और दिल्ली को जोड़ेगा ये हाईवे, इन गांवों के किसान हो जाएंगे करोड़पति

On: May 15, 2025 10:02 PM
Follow Us:
Panipat-Dabwali Highway This highway will connect Haryana-Punjab-UP and Delhi, farmers of these villages will become millionaires

Panipat-Dabwali Highway: हरियाणा में सड़कों की व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं। अब सिरसा जिले के आखिरी छोर डबवाली से लेकर पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर दूरी का फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी है। डबवाली से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे बनेगा।

इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपए की डीपीआर तैयार करने दी मंजूरी दी है। वहीं ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे से 7 नेशनल हाईवे से कनेक्शन होगा, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होगा।

कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ?
1. डबवाली
2. कालावाली
3. रोडी
4. सरदुलगढ़
5. हांसपुर
6. रतिया
7. भूना
8. सनियाणा
9. उकलाना
10. लीतानी
11. उचाना
12. नगुरां
13. असंध
14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है।

इस तरह से पानीपत के उद्योगपतियों काे सिरसा से कपास मंगवाने के लिए सीधा मार्ग मिल जाएगा । यह मार्ग पानीपत के गांव सिवाह के पास से शुरू हाेकर गांव सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राेडी, कालावाली से डबवाली तक बनाने की प्लानिंग है।

फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया उसके बाद भूना व सनियाणा तक बनेगी। जो करीब 70 बनेगी। हरियाणा में आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते रहे हैं।

हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पानीपत तक यह फोर लेन हाइवे पहुंचेगा।

डबवाली से लेकर पानीपत तक फोरलेन

इसी उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगा, जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now