Dust Storm Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 मई 2025 से कई राज्यों में गंभीर मौसम प्रणाली को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरा तूफान, भारी बारिश और तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. Dust Storm Alert
राजस्थान में धूलभरे तूफान का येलो अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान में 13 मई को धूल से भरे तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 13 और 14 मई को पूर्वी राजस्थान में भी 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
महाराष्ट्र और गोवा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का खतरा
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 17 मई के बीच 30 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 70 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है. साथ ही मध्य महाराष्ट्र में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.
पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली के साथ तेज हवाएं
अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में भी बिजली चमकने और तेज हवाओं की आशंका है.
14 से 17 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.
13 और 14 मई को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा का अनुमान है.
असम और मेघालय में 13 से 17 मई के बीच भयंकर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
तेलंगाना में ओलावृष्टि का खतरा
तेलंगाना में 14 और 15 मई को ओले पड़ने की संभावना जताई गई है. इसको लेकर IMD ने चेतावनी जारी की है.
दक्षिण भारत में आंधी और बारिश की चेतावनी
13 से 17 मई के बीच आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है. Dust Storm Alert

















