Haryana News: IGU Rewari में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

On: May 14, 2025 5:07 PM
Follow Us:
आईजीयू रेवाडी में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर योग विज्ञान विभाग द्वारा इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान करना था। ताकि वे अपने शैक्षणिक ज्ञान को वास्तविक जीवन में सार्थक रूप से लागू कर सकें और स्वावलंबन की दिशा में मजबूत कदम उठा सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मवीर यादव ने इंटर्नशिप की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल शैक्षणिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि एक सुव्यवस्थित इंटर्नशिप विद्यार्थी को अपने विषय की गहराई समझने और उसे व्यवहार में उतारने का अवसर देती है।

सहायक प्राध्यापक डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर इंटर्नशिप की उपयोगिता को विस्तार से समझाया। डॉ. राजपूत ने विद्यार्थियों को योग क्षेत्र में ऋषिकेश, मोहाली, दिल्ली, गुड़गांव और रेवाड़ी स्थित प्रमुख योग संस्थानों की जानकारी दी, जहां वे 4 से 6 माह की इंटर्नशिप पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा,“इंटर्नशिप विद्यार्थियों को स्वावलंबन की ओर ले जाती है और योग क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करती है।”

कार्यक्रम में विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. अमनदीप, डॉ. प्रवीण, योग शिक्षक अमित ने भी अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक दक्षता की ओर प्रेरित करते हुए किया गया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now