Water Drinking Rule: खाने और पानी पीने के बीच सही अंतराल बनाए रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है. यदि आप गलत समय पर पानी पीते हैं, तो इसका सीधा असर आपके डाइजेशन सिस्टम पर पड़ सकता है. खासतौर पर खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना शरीर में कई पाचन संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है. Water Drinking
खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं
खाने के तुरंत बाद पानी पीना गलत आदत है. खाने के बाद पेट में गैस्ट्रिक जूस (पाचक रस) बनते हैं, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं. अगर इस समय पानी पी लिया जाए तो ये रस पतले पड़ जाते हैं और भोजन को पूरी तरह पचाने में बाधा आती है. इसके कारण गैस, अपच और पेट भारी लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
कितना इंतजार करें खाना खाने के बाद?
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, खाने के लगभग 30 से 40 मिनट बाद पानी पीना सबसे सही समय माना जाता है. इस समय तक भोजन पचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और पानी डाइजेशन को सपोर्ट करता है. जिससे भोजन सही तरह से अवशोषित होता है.
बहुत से लोग खाने के साथ-साथ या हर बाइट पर पानी पीने के आदि होते हैं. इससे उन्हें खाना जल्दी निगलने में आसानी होती है. लेकिन यह आदत पाचन के लिए हानिकारक हो सकती है. ज्यादा पानी पीने से पेट फूलना, गैस और डाइजेशन में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
हल्का गर्म पानी है ज्यादा फायदेमंद
खाना खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पीना ज्यादा लाभदायक होता है. यह न सिर्फ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. बल्कि शरीर में जमे टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है. गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है. Water Drinking
















