मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railway: किसके पास है वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों का मालिकाना हक?

On: May 13, 2025 8:47 PM
Follow Us:
हरियाणा में आज क्यों नही होगा ब्लैकआउट, यहां पढे अपडेट

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे नेटवर्कों में से एक है. हर दिन लाखों यात्री इसकी मदद से देशभर में यात्रा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी कई मशहूर प्रीमियम ट्रेनों का सीधा मालिकाना हक भारतीय रेलवे के पास नहीं है?

किसके पास है वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों का मालिकाना हक?

वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का असली मालिक भारतीय रेलवे नहीं. बल्कि एक दूसरी सरकारी कंपनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रीमियम ट्रेनों का मालिकाना हक भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) के पास है.

यह भी पढ़ें  Bhiwadi news: ​सोहना पलवल हाईवे पर भरा तीन तीन फीट पानी

IRFC क्या है और इसकी भूमिका क्या है?
IRFC यानी Indian Railway Finance Corporation एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है. इसका मुख्य कार्य भारतीय रेलवे की विभिन्न परिसंपत्तियों की फाइनेंसिंग करना और स्वामित्व बनाए रखना है. वंदे भारत और शताब्दी जैसी ट्रेनों के साथ-साथ इंजन, कोच और वैगन भी IRFC के स्वामित्व में आते हैं.

रेलवे संपत्तियों के खर्च का जिम्मा भी IRFC पर
IRFC न केवल इन ट्रेनों और अन्य संपत्तियों का मालिक है. बल्कि इनके वित्तीय खर्चों का भी वहन करता है. इसका मतलब है कि ट्रेन बनाने से लेकर उनके परिचालन तक में जो भी बड़ी लागत आती है. उसे IRFC द्वारा फाइनेंस किया जाता है.

यह भी पढ़ें  पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती: BJP नेता बीरेंद्र सिंह को पहनाई हरी पगड़ी, चौटाला बोले पांचवे आंदोलन में किसान ही जीतेंगें, बदलाव के लिए क्षेत्रीय दल हो एकजुट

भारतीय रेलवे को लीज पर मिलती हैं ट्रेनें
IRFC द्वारा संचालित व्यवस्था के तहत इंजन, कोच, वैगन और कई ट्रेनें भारतीय रेलवे को लीज पर दी जाती हैं. यानी रेलवे इन संसाधनों का उपयोग तो करता है लेकिन वास्तविक स्वामित्व IRFC के पास ही रहता है.

कितनी संपत्ति है IRFC के स्वामित्व में?
रिपोर्ट्स के अनुसार, IRFC के पास भारतीय रेलवे की लगभग 80% यात्री और मालगाड़ियों का स्वामित्व है. इन संपत्तियों को भारतीय रेलवे को आमतौर पर 30 साल की लीज पर दिया जाता है. इसका अर्थ है कि रेलवे लंबे समय तक इन ट्रेनों का संचालन करता है. लेकिन तकनीकी रूप से इनका मालिक IRFC ही बना रहता है.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now