Electricity connection: बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, धड़ाधड कट रहे कनेक्शन

On: May 13, 2025 1:49 PM
Follow Us:
Electricity connection

 Electricity connection: राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर नियंत्रण के लिए विद्युत विभाग ने चिन्हित हाटस्पॉट क्षेत्रों में अभियान चलाया. इस दौरान 91 कनेक्शन काटे गए और कुल 14.58 लाख रुपये की वसूली की गई. विभाग ने 8 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है. Electricity connection

पुर्सिया में 172 कनेक्शनों की जांच

पुर्सिया क्षेत्र में 250 केवीए ट्रांसफार्मर को केंद्र बनाकर पांच टीमों ने 172 विद्युत कनेक्शनों की जांच की. इसमें 23 बकायेदारों से 4.72 लाख रुपये वसूले गए. जबकि 55 उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया के चलते विच्छेदित किया गया.

घर के अंदर से हटाकर बाहर लगाए गए मीटर
अभियान के दौरान 18 उपभोक्ताओं के मीटर को आर्म्ड केबल द्वारा घर के बाहर लगाया गया. साथ ही दो नए कनेक्शन भी जारी किए गए. विभाग की टीम ने यह कार्य तीन उपखंड अधिकारियों और दो अवर अभियंताओं की निगरानी में किया.

हर्रैया खंड में 271 कनेक्शनों की जांच, 9 कनेक्शन काटे गए
हर्रैया के गल्ला मंडी क्षेत्र में 400 केवीए ट्रांसफार्मर को केंद्र में रखकर 271 कनेक्शनों की जांच की गई. यहां 2.61 लाख की वसूली की गई, जबकि 9 कनेक्शन पोल से काटे गए. एक उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज की गई. Electricity connection

स्मार्ट मीटर और विधा परिवर्तन की कार्रवाई
हर्रैया खंड में चार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए और चार उपभोक्ताओं के मीटर बाहर स्थानांतरित किए गए. साथ ही 12 कनेक्शनों पर भारवृद्धि, 8 पर विधा परिवर्तन और एक नया कनेक्शन भी जारी किया गया.

जनता होटल क्षेत्र में चला तीसरा बड़ा अभियान
विद्युत वितरण खंड प्रथम के जनता होटल और मनहनडीह क्षेत्रों में भी बड़ा अभियान चलाया गया. 196 कनेक्शनों की जांच में 28 कनेक्शन विच्छेदित, 4 उपभोक्ताओं पर एफआईआर और 7.25 लाख रुपये की वसूली की गई. Electricity connection

स्मार्ट मीटर से निगरानी और सुधार की कवायद तेज
इस अभियान में 37 कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए. जबकि 27 नए कनेक्शन जारी किए गए. 5 कनेक्शनों में विधा परिवर्तन और 6 खराब मीटरों को बदला गया. यह कदम बिजली चोरी रोकने और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now