PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आएगी 20वी किस्त, जानें जल्दी

On: May 13, 2025 11:38 AM
Follow Us:
PM Kisan Yojana

केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के उत्थान के लिए कई बेहतरीन योजनाएं चला रही हैं। किसानों को अगली किस्त यानी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि सरकार अगली किस्त का पैसा जल्द ही खाते में ट्रांसफर कर सकती है।

जो एक बड़ी सौगात की तरह होगा। 2000 रुपये की 20वीं किस्त का पैसा 7 जून 2025 तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की ओर से किस्त जारी करने की तारीख के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी ने कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

किस्त का लाभ लेने के लिए पहले कुछ जरूरी काम जरूर करने होंगे। अगर आपने लापरवाही की तो आपकी किस्त का पैसा फंस सकता है। किसानों को जल्दी से जल्दी ये जरूरी काम निपटा लेने चाहिए।

अगर आप मोदी सरकार की ओर से जारी की जाने वाली अगली किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो पहले कुछ जरूरी काम जरूर करने होंगे। अगर किसान 20वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो पहले ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा किसानों को भूमि सत्यापन का काम भी जल्दी करवा लेना चाहिए।

किसानों को अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना चाहिए। अगर यह काम नहीं हुआ तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने इस योजना की 2,000 रुपये की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की थी।

वैसे भी सरकार इस योजना के तहत हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। हर किस्त का अंतराल 4 महीने का होता है। किसान कैसे करा सकते हैं ई-केवाईसी? सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद आपको किसान कॉर्नर पर जाना होगा। इसके बाद आपको ई-केवाईसी आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद आपको इसे सबमिट करना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now