Aayushman card: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! इन लोगों को नहीं मिलेगा आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ

On: May 12, 2025 7:13 PM
Follow Us:
Aayushman card

जब भी आपको किसी सरकारी योजना से जुड़ना होता है तो सबसे पहले आपको यह जानना होता है कि उसकी पात्रता सूची क्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर योजना की अपनी पात्रता सूची होती है और जो पात्र होते हैं उन्हें ही योजना का लाभ मिलता है। राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई सरकारी योजनाएं चलाती हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी भी होती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के पात्र हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए आयुष्मान भारत योजना जो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है और इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके जरिए आप सालाना 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करा सकते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। इन लोगों को नहीं मिल सकता आयुष्मान कार्ड

जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता उनकी एक सूची है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं:-
अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता

अगर आप आयकर देते हैं, तो भी आप इस योजना के पात्र नहीं हैं

जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है, उन्हें भी पात्र नहीं माना जाता

अगर आप पीएफ का लाभ लेते हैं, तो आप इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते

जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं, उन्हें आयुष्मान कार्ड नहीं मिल सकता

अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं, तो भी आप इस योजना के पात्र नहीं हैं

आप अपनी पात्रता ऐसे चेक कर सकते हैं:-

चरण 1
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप चेक कर सकते हैं

इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा

यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, लेकिन आपको ‘क्या मैं पात्र हूं’ पर क्लिक करना होगा

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा

यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा नंबर और अन्य चीजें भरनी होंगी
तब आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र हैं या नहीं
अगर आप पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now