PNB Update: PNB धारकों को लगा बड़ा झटका! बैंक ने किया ये बड़ा ऐलान

On: May 12, 2025 4:34 PM
Follow Us:
PNB Update: PNB holders got a big shock! The bank made this big announcement

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में फिर से बदलाव किया है. यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर किया गया है. बैंक ने अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही बदलाव किया था. इस बार बैंक ने कुछ खास समय अवधि की FD पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. नई दरें 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं.

ब्याज दरों में बदलाव के बाद पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.50% से लेकर 7.10% तक ब्याज दे रहा है. सबसे ज्यादा ब्याज दर 390 दिन की FD पर मिल रही है. यह 7.10% है.

किसके लिए कितनी दर?

PNB ने आम नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर ब्याज दरों में कटौती की है. 180 से 270 दिन की एफडी पर ब्याज दर 6.25 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी गई है। इसी तरह 271 से 299 दिन की एफडी पर ब्याज दर 6.5 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दी गई है। 303 दिन की एफडी पर ब्याज दर 6.4 फीसदी से घटाकर 6.15 फीसदी कर दी गई है।

304 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर अब 6.5 फीसदी की जगह 6.25 फीसदी मिलेगी। 1 साल की एफडी पर ब्याज दर 6.8 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 60 साल से ज्यादा और 80 साल से कम उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा।

उन्हें 5 साल से ज्यादा की एफडी पर 80 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा वरिष्ठ नागरिकों को अब 4.00% से लेकर 7.60% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को सभी तरह की FD पर 80 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। बदलाव के बाद सुपर सीनियर सिटीजन को 4.30% से लेकर 7.90% तक ब्याज मिलेगा।

इस बैंक ने भी किया बदलाव
बंधन बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब यह बैंक आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3% से लेकर 7.75% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.25% तक ब्याज मिलेगा। 1 साल की FD पर सबसे ज्यादा 7.75% और 8.25% ब्याज दिया जा रहा है। नई दरें 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now