LPG कनेक्शन के साथ मिलेगा 50 लाख का फ्री बीमा, जानिए क्लेम प्रक्रिया कैसे होती है?

On: May 10, 2025 12:53 PM
Follow Us:
LPG

LPG : क्या आपको पता है कि रसोई गैस सिलेंडर के साथ एक फ्री बीमा कवर भी मिलता है? जी हां, हर एलपीजी उपभोक्ता को ऑयल कंपनियों की ओर से एक ₹50 लाख तक का बीमा कवर मिलता है, जो गैस से जुड़ी दुर्घटना के समय उपयोगी होता है. LPG

कौन कर सकता है बीमा क्लेम?

यह बीमा केवल उसी व्यक्ति के लिए मान्य होता है जिसके नाम पर गैस कनेक्शन रजिस्टर्ड है. यानी अगर सिलेंडर पर किसी और का नाम है, तो क्लेम का हक भी उसी को होगा. बीमा क्लेम तभी दिया जाएगा जब शर्तें पूरी की गई हों और सभी दस्तावेज सही हों.

किन शर्तों का पालन करना जरूरी है?
ISI मार्क वाले उपकरण का प्रयोग करे

 

रसोई में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें

जहां गैस सिलेंडर रखा गया है वहां खुले बिजली के तार नहीं होने चाहिए और चूल्हे की ऊंचाई सिलेंडर से ऊपर होनी चाहिए.

हादसे के 30 दिन के भीतर दें सूचना

अगर गैस से जुड़ी कोई दुर्घटना होती है, तो आपको 30 दिनों के भीतर डिस्ट्रीब्यूटर और पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी देनी होती है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

क्लेम के लिए निम्न डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं:

एफआईआर की कॉपी
मेडिकल बिल और रिपोर्ट
हॉस्पिटल का बिल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)
डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु होने पर)
नॉमिनी की सुविधा नहीं होती

इस बीमा में किसी को नामांकित नहीं किया जा सकता. इसलिए सिर्फ उसी व्यक्ति को बीमा की राशि मिलती है जिसके नाम पर सिलेंडर है. LPG 

क्लेम प्रक्रिया कैसे होती है?

यदि उपरोक्त सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो आपका डिस्ट्रीब्यूटर ऑयल कंपनी और इंश्योरेंस कंपनी को हादसे की जानकारी देता है. इसके बाद प्रोसेस पूरा कर बीमा की राशि दी जाती है.

कैसे करें ऑनलाइन बीमा क्लेम?
आप https://www.mylpg.in/docs/ पर जाकर अपनी LPG बीमा पॉलिसी की जानकारी देख सकते हैं और वहां से ऑनलाइन बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यह सुविधा सिलेंडर फटने, आग लगने या दुर्घटना में घायल होने या मृत्यु के मामलों में काम आती है.LPG

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now