मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Retirement age: केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर सरकार का जवाब

On: May 9, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Retirement age

Retirement age:  कोई भी कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट से पहले अपने भविष्य की योजना बनाता है। जब कोई भी कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसके लिए यह खुशी का पल होता है। रिटायरमेंट पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी मिलती है और पेंशन का लाभ भी मिलता है।

पद और विभाग के अनुसार रिटायरमेंट

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए विभागों और पदों के हिसाब से रिटायरमेंट की उम्र तय होती है। हाल ही में कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र (Retirement Age Hike) पर बड़ा अपडेट आया है। देश के राज्यों में भी कर्मचारी अलग-अलग उम्र में रिटायर हो सकते हैं।Retirement age:

यह भी पढ़ें  Indian Train: हरियाणा के लोगों की बल्ले बल्ले, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

कर्मचारियों की उम्र बहस का विषय

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को लेकर आमतौर पर बहस होती रहती है। कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जवाब आया है। सांसद तेजवीर सिंह ने कर्मचारियों की उम्र को लेकर संसद में सवाल पूछा था, जिसका जवाब आ गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Centre govt employee Retirement age) के लिए केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 मौजूद है। साथ ही, अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: बी.फार्मेसी एवं बी.फार्मा. लैटरल के लिए दाखिले शुरू, यहां जाने क्या है अंतिम तिथि

संसद में आया सरकार का जवाब

केंद्र सरकार की ओर से राज्यसभा में एक सवाल आया है। सरकार ने लिखित जवाब दिया है। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र के कर्मचारी वीआरएस (समय से पहले सेवानिवृत्ति) ले सकते हैं।Retirement age:

वीआरएस लेने के लिए कुछ नियम-कायदे तय किए गए हैं। कर्मचारी के साथ समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने का यह प्रावधान अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 और केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियम 2021 के प्रावधानों के अनुसार है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में ‘दयालु’ योजना का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, आवारा पशु हादसे में आर्थिक मदद अब आसान

वीआरएस लिया जा सकता है

वहीं, कर्मचारियों के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति का मुद्दा भी है। इस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से इस बारे में कोई तय योजना नहीं बनाई गई है।

जो कर्मचारी समय से पहले सेवानिवृत्ति लेना चाहते हैं, उन्हें पहले से तय किए गए मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके बाद वे कभी भी वीआरएस ले सकते हैं। वीआरएस लेना किसी भी कर्मचारी की इच्छा पर निर्भर करता है।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now