PM Vishwakarma Scheme: PM विश्वकर्मा योजना को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेंगे 3 लाख रुपये

On: May 6, 2025 12:51 PM
Follow Us:
PM Vishwakarma Scheme: PM विश्वकर्मा योजना को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेंगे 3 लाख रुपये

सरकार ने साल 2023 में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है. भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं लाती है. सरकार अलग-अलग लोगों की जरूरतों के हिसाब से योजनाएं लाती है. ज्यादातर सरकारी योजनाएं देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए होती हैं. सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं और खास मकसद से कई योजनाएं लाती है.

सरकार ने साल 2023 में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है. इस योजना के जरिए सरकार पारंपरिक काम करने वाले कामगारों को सहायता प्रदान करती है. सरकार इन लोगों को न सिर्फ ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाती है. बल्कि इन लोगों को लोन भी देती है. आइए आपको बताते हैं कि इस योजना का लाभ किसे मिलता है और इसके लिए कैसे आवेदन करना है.

इन लोगों को मिलता है फायदा

भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए देश के लाखों लोगों को फायदा मिलता है. इस योजना के माध्यम से सरकार ताला बनाने वाले, नाई, खिलौना बनाने वाले, सुनार, टूल किट बनाने वाले, पत्थर तराशने वाले, चटाई बनाने वाले, दर्जी, धोबी, मूर्ति बनाने वाले, माला बनाने वाले, नाव बनाने वाले, हथियार बनाने वाले और कई अन्य लोगों को लाभ पहुंचाती है।

योजना में आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। सरकार इन सभी लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से प्रशिक्षण देती है। इसके अलावा, उन्हें प्रशिक्षण के दौरान हर दिन 500 रुपये का वजीफा भी दिया जाता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह ट्रेनिंग 15 दिनों की होती है। प्रशिक्षण के बाद सरकार एक लाख रुपये का लोन देती है। इस लोन को चुकाने के बाद दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।

इस लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती है। सरकार यह लोन बेहद कम ब्याज दर पर मुहैया कराती है। पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाना होगा। वहां आवेदन करना होगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now