LIC की इस स्कीम ने मचाई धूम! रोजाना 100 रुपये निवेश करने पर मिलेंगे 12 लाख रुपये

On: May 1, 2025 6:10 PM
Follow Us:
LIC scheme

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) समय-समय पर शानदार स्कीम पेश करता रहता है. LIC की स्कीम में आप रोजाना, मासिक और तिमाही आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं, जिसके बाद आपको समय पर अच्छा मुआवज़ा मिलता है. इस बार LIC ने जीवन आधार शिला योजना की घोषणा की है, जिसमें आप रोजाना सिर्फ 100रुपये जमा करके 12 लाख रुपये तक का फंड पा सकते हैं.

LIC की आधार शिला पॉलिसी सिर्फ महिलाओं के लिए उपलब्ध है. इस स्कीम में महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके मैच्योरिटी के समय अच्छी रकम पा सकती हैं. अगर किसी कारणवश पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को आर्थिक सहायता भी मिलती है.

LIC की यह स्कीम क्यों खास है?

LIC की आधार शिला स्कीम में न्यूनतम 8 साल की उम्र से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम उम्र 55 साल है. यह स्कीम 10 और 20 साल के लिए उपलब्ध है. इसमें बीमा राशि 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच रखी गई है. इसके अलावा, पहला प्रीमियम जमा करने के तीन साल बाद पॉलिसी पर लोन की सुविधा भी मिलती है, जो निवेशकों के लिए फायदेमंद है।

मैच्योरिटी पर कैसे पाएं 13 लाख रुपये?

मान लीजिए कोई महिला 21 साल की उम्र में 20 साल के लिए जीवन आधार शिला योजना में निवेश करती है तो उसे सालाना 18976 रुपये प्रीमियम देना होगा। 20 साल में यह प्रीमियम 3 लाख 80 हजार रुपये हो जाता है और मैच्योरिटी के समय आपको 6 लाख 62 हजार रुपये मिलेंगे। जिसमें 5 लाख रुपये बेसिक सम एश्योर्ड और 1.62 लाख रुपये लॉयल्टी एडिशन होगा।

आपको बता दें कि हमने यहां संभावित कैलकुलेशन बताया है, अगर कोई 8 साल की बच्ची प्लान लेती है तो यह कैलकुलेशन लागू नहीं होगा, क्योंकि तब प्रीमियम की रकम कम हो जाएगी। इसलिए जब भी आधार शिला योजना में निवेश करें तो एक बार भारतीय जीवन बीमा निगम के ऑफिस से संपर्क करें। इस योजना में पॉलिसीधारक चाहे तो मैच्योरिटी का पैसा हर साल किस्तों में ले सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now