Dharuhera: नदंरामुपर बास गांव में गुस्साये लोगो ने लगाया जाम..Video

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: जिला रेवाड़ी के गांव नंदरामपुर में मुख्य मार्ग पर हो जलभराव से परेशान होकर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को सडक नंदरामपुर बास गांव में जाम लगा दिया।

Dharuhera: जिला रेवाड़ी के गांव नंदरामपुर में मुख्य मार्ग पर हो जलभराव से परेशान होकर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को  नंदरामपुर बास गांव में जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना धारूहेड़ा प्रभारी जगदीश ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बीडीपीओ को बुलाने की जिद्द पर अडे रहे। करीब 1 घंटे बाद बीडीपीओ (BPPO Dharuhera) कविता मौके पर पहुंची तथा जाम खुलवाया।

 

ग्रामीण तेजपाल यादव, विपिन राव, देंवेंद्र, रमेश, हससित, मंजु, आशा, सरोज, बबली, कुसुम ने बताया कि पिछले दो साल से जोहड का पानी ओवरफलो होकर मुख्य मार्ग पर जलभराव हो रहा है। जलभराव को लेकर कई बार ग्रामीण बीडीपीओ व पंचायत को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

एक ​अप्रैल को भी ग्रामीणों ने जाम लगाया था उस समय बीडीपीओ ने 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन आज 27 दिन हो चुके है, इसको लेकर कोई सुनवाई नही की जा रही है। जलभराव व खतरा बढता ही जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन गंभीर ही नहीं है।

बीडीपीओ ने दिया आश्वासन: जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंची बीडीपीओ कविता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान के प्रयास किए जा रहे है। जोहड के पानी को फिलहाल ईंजन लगाकर निकला दिया जाएगा। इसके स्थाई स्माधान के लिए बजट मंजूर होते ही इसे खाली करवा दिया जाएगा।

Best24News

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now