Singapore: सिंगापुर सरकार ने 4 भारतीयों को किया सम्मानित, जान हथेली पर लेकर किया था ये काम

On: March 22, 2026 9:54 AM
Follow Us:
Singapore Singapore government honored 4 Indians they did this work risking their lives

Singapore: किसी ने ठीक ही कहा है जान है तो जहान है। सिंगापुर में जलती इमारत से बच्चों और वयस्कों की जान बचाने वाले चार भारतीय कामगारों को Singapore में सम्मानित किया गया। सरकार ने उनकी बहादुरी के लिए उन्हें ‘फ्रेंड्स ऑफ एसीई’ पुरस्कार से नवाजा गया । हादसे में 22 लोग फंसे थे, जिनमें एक बच्ची की मौत हो गई।

बता दे कि बसिंगापुर सरकार ने चार भारतीय प्रवासी कामगारों को आग से जलते एक शॉपहाउश से बच्चों और वयस्कों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया है। इस हादसे में कुल 16 बच्चे और छह वयस्क फंसे हुए थे। हादसे में 22 लोग फंसे थे, जिनमें एक बच्ची की मौत हो गई।

जानिए क्या हुआ था: बता दे कि Singapore में आठ अप्रैल की सुबह जब इन कामगारों ने पास की इमारत से बच्चों की चीखें सुनाई दी और धुआं निकलते देखा। ऐसा देखते ही वे तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने अपने निर्माण स्थल से मचान और सीढ़ी उठाई और सामने की इमारत में फंसे बच्चों को बचाने पहुंच गए। जान पर हथेली पर लेकर बच्चो की जान बचाना बहुत बडी बहादुरी की है।

जानिए कौन है ये बहादुर: ये चार बहादुर भारतीय इंदरजीत सिंह, सुब्रमण्यन शरणनराज, नागराजन अंबरासन और सिवासामी विजयाराज हैं। इन सभी को सिंगापुर के श्रम मंत्रालय के एसीई (आश्वासन, देखभाल और सहभागिता) ग्रुप की ओर से ‘फ्रेंड्स ऑफ एसीई’ सम्मान दिया गया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर