Pawan Singh Song : हसीना की खूबसूरती पर लट्टू हुए पवन सिंह, बाहों में भरकर किया जबरदस्त रोमांस

On: April 5, 2025 5:29 PM
Follow Us:

Pawan Singh Song : भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार पवन सिंह को पर्दे पर देखते ही दर्शक झूमने लगते हैं। इनके फिल्में और गाने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर धूम मचाने लगते हैं। इसी बीच पवन सिंह का एक गाना सोसिअम मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं। इसके इस गाने को यूट्यूब पर 100 म‍िलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह का गाना ‘कलकतिया राजा’ तीन महीने पहले ‘याशी फिल्‍म्‍स के चैनल पर रिलीज हुआ था। इसने 90 दिनों में ही 100 मिलियन व्‍यूज पूरे कर लिए हैं। गाना अभी भी ट्रेंड हो रहा है और खूब देखा जा रहा है। यह गाना उनके फैंस और भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने को मिले इस सुपर रेस्‍पॉन्‍स से पवन सिंह गदगद हैं, उन्‍होंने सभी का आभार जताया है। पवन सिंह कहते हैं, ‘यह गाना बेहद मजेदार है, हमने इसे बनाने में खूब मेहनत की थी। यह तो अंदाजा था कि इसे लोगों का प्‍यार मिलेगा। लेकिन इतनी जल्‍दी दर्शक और फैंस इसे 100 मिलियन व्‍यूज के आंकड़े के पार ले जाएंगे, इस कदर प्‍यार की उम्‍मीद नहीं की थी।

 

मैं कभी यह सोचकर गाने नहीं बनाता कि इसके कितने व्यूज आएंगे। लेकिन यह उपलब्‍धि‍ मेरे लिए खास है। मैंने हमेशा जनता के मनोरंजन को ध्‍यान में रखकर गाने बनाए हैं।’

पवन सिंह कहते हैं कि संगीत उनकी आत्‍मा है। ऐसे में जब दिल से आवाज निकलती है और वह जनता के दिलों तक पहुंचती है, तो गिनती की सीमा टूट जाती है।

पवन सिंह के इस बेहद पॉपुलर हो चुके गाने ‘कलकतिया राजा’ के बोल गीतकार निक्‍की निहाल ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीत से सजाने का काम म्‍यूजिक डायरेक्‍टर प्रियांशु सिंह ने किया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now