Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में 30 अप्रैल तक 10 घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम प्रबंधन की तरफ से रबी फसल का सीजन शुरु होने के चलते ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है। शाम 6 बजे के बाद ही बिजली सप्लाई बहाल होगी।
आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए लिया फैसला
बिजली निगम के XEN संदीप मेहता के अनुसार इस समय गेहूं की फसल पक चुकी है। कई बार बिजली की तारों से चिंगारी नकलने पर फसल जलने की घटनाएं सामने आती रही है।
इस वजह से दिन कि समय में बिजली सप्लाी बंद रखने का फैसला लिया गया है। 1 से 30 अप्रैल तक RDS फीडरों यानी घरेलू सप्लाई और ट्यूबवेल यानी एपी फीडरों की सप्लाई सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।
7 लाख से अधिक आबादी होगी प्रभावित
फतेहाबाद में दिन के समय में बिजली कटौती की वजह से 7 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित होगी। जिले के करीब 360 गांवों में 7 लाख से ज्यादा आबादी रहती है। इस आबादी को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित होगा।

















