मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime News: युवक ने गर्भवती पत्नी और बुआ की बेरहमी से की हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या

On: April 1, 2025 4:39 AM
Follow Us:

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करधनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और विधवा बुआ की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपने छोटे बेटे के सिर पर भी हथौड़ी से मार दिया। Crime News

इसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हंगामा मच गया। पुलिस ने तीनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्थिक तंगी से परेशान था पंकज
पुलिस के अनुसार, करधनी थाना क्षेत्र में बेनाड़ स्टेशन के पास पंकज कुमावत (36) अपनी पत्नी सुनीता कुमावत, विधवा बुआ मधु (55) और 9 वर्षीय बेटे यांश के रहता था. उसकी पत्नी सुनीता 2 महीने की गर्भवती थी. शुरुआती जांच में पता चला कि पकंज ऑटो चलाता था, लेकिन घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से अक्सर वह परेशान रहता था.

यह भी पढ़ें  कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए ए​डमिट कार्ड, यहां से करे डाउनलोड

बेटे यांश पर भी किया हमला
सोमवार को घर पर आने के बाद पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया. सुनीता की चीख सुनकर बेटा यांश दौड़कर आया तो पंकज ने अपने बेटे पर भी हथौड़ी मार दिया. बड़ी मुश्किल से बेटे की जान बची. शोर पर विधवा बुआ मधु ने दौड़कर यांश को पीछे किया, जिस पर आरोपी पंकज ने बुआ पर भी हमला कर दिया. जिस वक्त ये घटना हुई, उस दौरान पंकज के घर में उसका भतीजा हिमांक भी मौजूद था.

यह भी पढ़ें  Weather : हरियाणा में सर्दी का सितम, तापमान गिरा, IMD ने किया Red Alert

फर्श पर खून ही खून नजर आया
मौका मिलते ही हिमांक और यांश जान बचाकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहां से भाग निकले. बच्चों को चिल्लाता देख आसपास के लोग तुरंत पंकज के घर की ओर दौड़े, तब तक पंकज ने पत्नी और बुआ की हत्या करके खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पड़ोसी जब घर में पहुंचे तो चारों तरफ फर्श पर खून ही खून नजर आया.

पंकज की पत्नी सुनीता और बुआ मधु का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जबकि पंकज का शव फंदे से लटका हुआ मिला. तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें  Lumpy skin disease: हरियाणा में लम्पी स्किन डिजीज का खतरा बढ़ा, पशुपालकों को जारी की एडवाइजरी

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now