Haryana School: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, कल आएगा रिजल्ट

On: March 21, 2026 10:37 PM
Follow Us:

Haryana School: हरियाणा के छात्रों के लिए कल का दिन अहम है। सरकारी स्कूलों में मंगलवार 1 अप्रैल को वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे। इसको लेकर स्कूलों की तरफ से तैयारियां हो गई हैं। आज की ईद की छुट्‌टी है, इसलिए इस बार रिजल्ट एक दिन लेट आ रहा है। खास बात है कि पास हुए बच्चों को अगली क्लास की किताबें भी मंगलवार को ही मिलने लगेंगी।Haryana School

बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान कक्षा पहली से लेकर 9वीं तक तथा 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। सामान्यतः: विद्यालयों द्वारा 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाता रहा है। लेकिन अब ईद की छुट्‌टी होने के कारण 1 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस बार ड्राप आउट को रोकने के लिए भी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं रिजल्ट के बाद अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही वे विद्यार्थी अपनी अगली कक्षा की पढ़ाई भी सुचारू कर पाएं।

स्कूल स्तर पर हुई थी परीक्षाएं
सरकारी स्कूलों में बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 मार्च से 22 मार्च तक हुई थी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक हुई। इन परीक्षाओं को स्कूल स्तर पर ही करवाया गया। वहीं अब इन परीक्षाओं के आधार पर स्कूल रिजल्ट जारी करेंगे।

बता दें कि 10वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी नहीं आएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 15 अप्रैल तक आने की संभावना है। वहीं सीबीएससी से संबंधित बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। Haryana School

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now