Haryana: : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे है। वे यहां पर करोडो रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे।
बता तो सोमवार को Amit Shah हिसार पहुंच रहे है। वे मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल का शिलान्यास, आईसीयू और महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। बता दे कि प्रतिमा का अनावरण रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर किया जाएगा।
प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रविवार शाम तक समारोह संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। प्रशासन की ओर से 500 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त अनीश यादव ने मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक ली तथा कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से संबंधित तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
ड्रोन पर पांबदी: बता दे इस की लेकर प्रशासन ने इस इलाके में सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और अन्य किसी तरह की वस्तु उड़ाने पर पाबंदी रहेगी।
पुलिस की पांच कंपनियां तैनात की गई, जिसमें 2 कंपनी दूसरे जिलों से बुलाई गई हैं। मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है।

















