मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में घर के पीछे अफीम की खेती, NCB की छापेमारी में मिले 17 किलो से ज्याद पौधे

On: March 31, 2025 2:46 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के NCB की कुरुक्षेत्र टीम ने रविवार को पिहोवा के गांव अरुणाये में घर के पीछ बाड़े मे उगे अफीम के पौधे पकड़े है। इन पौधों का कुल वजन 17 किलो 350 ग्राम है। NCB की छापेमारी के दौरान आरोपित गांव अरुणाये निवासी मंदीप सिंह घर में कोई मौजूद नहीं था।Haryana News

उपनिरीक्षक संजय की शिकायत पर पिहोवा सदर थाना पुलिस ने आरोपित गांव अरुणाये के डेरा मान सिंह निवासी मंदीप सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।Haryana News

खुफिया सूचना पर एनसीबी ने मारा छापा
एनसीबी की कुरुक्षेत्र यूनिट के इंचार्ज उपनिरीक्षक गुरुनाम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा व पुलिस उपाधीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार कुरुक्षेत्र यूनिट की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अरुणाये में डेरा मान सिंह फार्म पर एक व्यक्ति अपने मकान के पीछे बने बाड़े में अफीम की अवैध खेती कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: महेश्वरी मे अवैध शराब बेचता हुआ दबोचा

कार्रवाई की जाए तो आरोपित को उसके डेरे से अफीम के पौधों के साथ काबू किया जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव अरुणाये के डेरा मान सिंह में मंदीप सिंह के घर पर रेड की।

एनसीबी ने लोगों से की खास अपील
पुलिस टीम जब घर पर पहुंची तो आरोपित के मकान पर कोई नहीं मिला। पुलिस आरोपित के बाड़े में पहुंची तो वहां काफी सारे अफीम के पौधे उगे मिले। पुलिस टीम द्वारा सभी पौधों को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया गया। जिनका कुल वजन 17 किलो 350 ग्राम हुआ। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें  Electric Buses: हरियाणा के इस शहर में दौडेगी 200 Electric Buses, इस गावों को मिलेगा फायदा

सूचना देने वाले का गुप्त रखा जाएगा नाम और पता- एनसीबी
उपनिरीक्षक गुरुनाम सिंह ने आमजन से अपील की है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन को सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखेगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: कल जारी होगी चयनित डिपो होल्डर्स की लिस्ट : जय कुमार

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now