Accident in Rewari: तेज रफ्तार ट्राले ने धारूहेड़ा में युवक को कूचला, नहीं हुई पहचान

On: March 30, 2025 1:55 PM
Follow Us:

Accident in Rewari: यहां के (Dharuhera Bus stand)बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्राले से एक राहगीर को कूचल दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राले को छोडकर फरार हो गया।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 4 के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि वह धारूहेड़ा मे टेंपो चलाता है। वह टेपो लेकर ओवरब्रिज से गुजर रहा था कि इसी बीच तेज गति से आ रहे एक ट्राल ने पैदल जा रहे रहगिर को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने पुलिस को सूचना दी।

 

ट्राला चालक हादसे के बाद फरार हो गया। एएसआई सतेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम पहुंच गई थी। ट्राले को जब्त कर चालक के​ खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर ब्लू रंग की टीशर्ट व पेंट है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को रेवाड़ी शव गृह मे रखवा दिया गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now