New Parking Rule : चंडीगढ़ में पार्किंग को लेकर आया अपडेट, ये तरीका अपनाए नहीं देना पडेगा शुल्क

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

 

New Parking Rule: अगर आप भी चंडीगढ़ में रहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। चंडीगढ़ में पार्किंग शुल्क बढ़ने जा रहा है। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। हालांकि इस दौरा 15 मिनट की पार्किंग मुफ्त होगी। यह सवा सिर्फ निजी गाड़ियों के लिए होगी। कॉमर्शियल को प्रवेश के साथ किराया देना होगा।

इसके अलावा नया पार्किंग शुल्क करीब 40 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। इसमें 4 घंटे के लिए दो पहिया खड़ी करने के लिए अब 7 रुपये की जगह 10 और 4 पहिया के लिए 14 की जगह 20 रुपये देने होंगे। जबकि निजी कार के लिए 14 रुपये की जगह 20 रुपये देने होंगे। इस दौरान अब हर साल रेट बढ़ेगा। New Parking Rule

नगर निगम के सदन में इसको लेकर एजेंडा भी रख दिया गया था। लेकिन इसपर चर्चा नहीं हो पाई। निगम तीन माह के अंदर न्यू पार्किंग नीति को लागू कर देगा।

35 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहा नगर निगम
मौजूदा समय पार्किंग से नगर निगम को करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये तक की आय हो रही है। इसमें उनका खर्च करीब 65 से 70 रुपये तक पहुंच रहा है। ऐसे में निगम को करीब हर महीने करीब 35 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है। लेकिन नये नियमों के बाद यह मुनाफा प्रति महीने के हिसाब से करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। चंडीगढ़ में अलग – अलग पार्किंग को मिलाकर करीब 15 हजार गाड़ियों को पार्क करने की जगह है।

New Parking Rule प्रस्तावित पार्किंग रेट
चार पहिया निजी वाहनों के लिए
0 से 15 मिनट तक – फ्री
4 घंटे के लिए- 20 रुपये
8 घंटे के लिए – 25 रुपये
8 घंटे के बाद प्रति घंटा चार्ज – 10 रुपये
एक दिन का पास – 60 रुपये (मल्टीपल एंट्री)

New Parking Rule कैब, टैक्सी और मिनी बस के लिए
0 से 15 मिनट – 15 रुपये
0 से 4 घंटे के लिए- 35 रुपये
8 घंटे के लिए – 45 रुपये
8 घंटे के बाद प्रति घंटा चार्ज – 10 रुपये
एक दिन का पास – 120 रुपये (मल्टीपल एंट्री)

New Parking Rule टूरिस्ट बस सेवा के लिए
0 से 4 घंटे के लिए- 90 रुपये
8 घंटे के लिए – 95 रुपये

New Parking Rule दो पहिया वाहन के लिए
0 से 15 मिनट – फ्री
0 से 4 घंटे के लिए- 10 रुपये
8 घंटे के लिए – 15 रुपये
8 घंटे के बाद प्रति घंटा चार्ज – 5 रुपये

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now