Gold Rate Today: अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 1370 रुपये महंगा हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 1300 रुपये बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का वर्तमान भाव 91350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के बड़े शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का दाम कितना है। आइए जानते हैं…Gold Price 30 March 2025
Gold Rate Today दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 91350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 83750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 83600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 91200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 91350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 83750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 83600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 91200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 83650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 91250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। Gold Price 30 March 2025
चांदी का भाव
दूसरी कीमती धातु चांदी भी सोने के नक्शे कदम पर है। पिछले एक सप्ताह में यह 3000 रुपये महंगी हुई है। वर्तमान कीमत 104000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 29 मार्च को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई। इसके बाद चांदी का औसत भाव 100800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।Gold Price 30 March 2025
FY24 में 48 देशों से सोना आयात
भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में, वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत सोने पर या तो प्रमुख तरजीही राष्ट्र (MFN) के आधार पर या मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के आधार पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाता है। MFN दरों के तहत, सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत है। वहीं अनरिफाइंड सोने के लिए यह 5.35 प्रतिशत है। Gold Rate Today

















