Fake SHO Arrest: हरियाणा में दो फर्जी SHO गिरफ्तार, ऐसे करते थे लोगों से ठगी

On: March 21, 2026 10:14 PM
Follow Us:

हरियाणा के अंबाला में एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  वहीं दूसरा आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब उसको कोर्ट में पेश करेगी पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को पुलिस की धमकी देकर अवैध वसूली करता था। एक व्यक्ति की शिकायत पर यह पूरा मामला दर्ज किया गया है।

SHO बलकार सिंह ने बताया कि कल हमारे पास एक व्यक्ति ने आकर एक पुलिस वाले के बारे में बताया कि पुलिस वाले ने केस से नाम निकालने के नाम पर उससे पैसे मांगे। शक होने पर वह थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दो सड़का थाना मुलाना से गिरफ्तार कर लिया।

SHO ने बताया कि आरोपी पूर्व में टाटा मोटर्स में बतौर मैनेजर का काम करता था। जिसके बाद वह इस काम में पड़ गया। उसके बाद वह पुलिस का अधिकारी बन लोगों को ठगने का काम करने लगा। SHO ने बताया कि फर्जी इंस्पेक्टर की हिस्ट्री खंगालने के लिए कोर्ट से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के आधार पर उसके ठगी के केसों का खुलासा हो सकता है। लगभग वह दो वर्षों से यह काम कर रहा था।

आरोपी प्रेमचंद्र पुलिस का आईडी कार्ड लेकर चलता था। अक्सर लोगों ने उसको आईडी कार्ड के साथ घूमता देखा गया है। पुलिस को मिली शिकायत में भी आईडी कार्ड का जिक्र है। इसपर बोलते हुए SHO ने कहा कि अब इसकी भी जांच की जाएगी कि इसने अपना जाली आईडी कार्ड कहां से और कैसे बनाया। क्या इसका कोई अन्य साथी भी है। इस एंगल पर भी जांच शुरू करा दी गई।

वहीं दूसरा आरोपी खुद को फरीदाबाद के एक थाने में एसएचओ बताकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now