मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi News: लापता गार्ड की मौत का दो दिन बाद नहीं हुआ राज

On: February 21, 2025 8:11 AM
Follow Us:

Bhiwadi News: रेवाड़ी के रहने वाले एक होमगार्ड का शव भिवाडी के पास एक सरसो खेत में मिला था। दो दिन बितने के बावजूद शव की मौत हो राज नहीं खुल पाया है। गार्ड सरसों के खेत मे कैसे पहुंचा, उसकी मौत कैस हुई ये सब रहस्य बना हुआ हैं।

बता दे कि भिवाड़ी के मिलकपुर गांव में दो दिन पहले एसडीएम कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान का शव मिलने से शनशनी मच गई थी । फूलबाग थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया व भिवाड़ी सीएचसी की मोर्चरी मे रखवा दिया।

यह भी पढ़ें  भिवाडी में अंधाधुंध फायरिंग, धारूहेडा के व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

एसडीएम कार्यालय करता था नौकरी: बता मृतक की पहचान हो गई है। कमल टपूकड़ा एसडीएम कार्यालय में होमगार्ड की नौकरी करता था। वह जोब के साथ बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। सोमवार दोपहर को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर नहीं पहुंचा।

शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर अलवर से एफएसएल टीम को बुलाया गया । मृतक की पहचान रेवाड़ी के नई बस्ती हाल भिवाड़ी के सेक्टर 4 में आलमपुर की ढाणी के रहने वाले कमल कुमार उम्र 22 साल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें  Haryana News: "हम विदेश में बैठे गैंगस्टरों और गुर्गों की रीढ़ तोड़ देंगे", हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने नए कानून पर दिया बयान

गुमशुदगी का मामला दर्ज: परिजनो ने बताया जब कमल घर नही लौटा तो परिजनों ने उसे काफी खोजा । मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने यूआईटी थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now